ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा के 25 साल, समरसता का संकल्प,13 मंडलों में पहुंचे गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी के कलश

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान एवं श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान के तहत भाजपा जिला भिलाई द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर सुपेला में कलश वितरण एवं जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्यों की मासिक बैठक आयोजित की गई। वाराणसी स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी के कलश भाजपा जिला भिलाई के सभी 13 मंडलों को वितरित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण, सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला भिलाई संगठन प्रभारी रामजी भारती, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष नीलू शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्रसेवा, समर्पण और जनकल्याण की प्रेरणादायी यात्रा हैं। वहीं संत रविदास महाराज ने सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समानता और समरसता का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दोनों अभियानों को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। रामजी भारती ने कहा कि संत रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश देता है। सभी मंडलों में वितरित कलश सामाजिक एकता और समरसता के संकल्प के प्रतीक हैं। कार्यकर्ता इन्हें लेकर मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक पहुंचें।

नीलू शर्मा ने कहा कि सेवा केवल जरूरतमंद की सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना भी सेवा का महत्वपूर्ण स्वरूप है।

रिकेश सेन ने कहा कि सेवा और समरसता एक-दूसरे के पूरक हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचने और प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान मिलने से ही सशक्त एवं समरस समाज का निर्माण होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि सेवा भाजपा की मूल कार्यसंस्कृति है। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा की भावना को मजबूत करता है, जबकि समरसता संकल्प अभियान समाज को एकजुट करने का कार्य करता है।कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला महामंत्री सुषमा जेठानी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा एवं समर्पण दिवस के तहत विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल ने किया। बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, कन्हैया सोनी, गोपाल कृष्ण वर्मा, चिन्ना केशवालु, पूनम शुक्ला, जिला मंत्री मनोज तिवारी, पारस जंघेल, रश्मि सिंह, जिला सह कोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, जिला मीडिया सह प्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल से बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, व्यापार प्रकोष्ठ राजू श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हीरामन, रोहित साहू, गोल्डी सोनी, दीपक भौंडेकर, प्रशांत गुप्ता, तरुण सिंह, महामंत्री मोतीलाल श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने सेवा, समर्पण, सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दोनों अभियानों को मंडल एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button