ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक

जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे को सातों कार्यक्रमों के समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला कार्यालय प्रियदर्शनी परिसर में एक बैठक में अभियान के तहत निर्धारित सातों कार्यक्रमों के समन्वय एवं संचालन की जिम्मेदारी जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे को सौंपी गई है।भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में जनजागरूकता बढ़ाना, विपक्ष के आरोपों एवं कथित दोहरे मापदंडों के संदर्भ में पार्टी का पक्ष तथ्यों के साथ जनता के सामने रखना तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और संवैधानिक प्रक्रियाओं के प्रति जनविश्वास को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि एसआईआर से जुड़े विषयों पर आम जनता तक सही एवं तथ्यपरक जानकारी पहुंचाना आवश्यक है। अभियान के दौरान विपक्ष के विरोध प्रदर्शनों, उसके तर्कों एवं आरोपों के संदर्भ में भाजपा अपना पक्ष रखेगी। इसके साथ ही घुसपैठ के मुद्दे तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका पर भी जनसंवाद किया जाएगा। श्री देवांगन ने बताया कि अभियान के अंतर्गत आपातकाल के दौरान प्रेस पर लगाए गए प्रतिबंधों और सेंसरशिप सहित ऐतिहासिक घटनाओं के माध्यम से लोकतंत्र एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े विषयों को जनता के सामने रखा जाएगा। साथ ही महिला अधिकारों, सामाजिक सद्भाव और लोकतांत्रिक मूल्यों के संदर्भ में विपक्ष के कथित दोहरे मापदंडों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से केंद्र सरकार की उपलब्धियों और देश की विकास यात्रा को भी प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। रक्षा, विज्ञान, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण के क्षेत्रों में भारत की प्रगति की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ ही चुनौतियों के बावजूद विकसित भारत के दीर्घकालिक लक्ष्य के प्रति जनभागीदारी और विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा के लिए आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण वर्मा, त्रिलोचन सिंह, पूनम शुक्ला, नटवर ताम्रकार, चन्ना केशवलु, कन्हैया सोनी,पारस जंघेल, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, विनोद सिंह, प्रेमलाल साहू,योगेन्द्र सिंह, सचिन ताम्रकार प्रेम चंद देवांगन, मदन सेन, हेमंत देवांगन, जोगेश्वर पुत्र, रवि कश्यप, जाकिर हुसैन, रिंकू साहू, ज्ञान दास मानिकपुरी, निशु पांडेय, मिथिला खिचरिया, सागरिका पाडी और अमित पाहुजा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह जानकारी जिला मीडिया सहयोगी अमित पाहुजा द्वारा दी गई। बैठक में अभियान के निर्धारित कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने तथा संगठन के विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Back to top button