प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभागीय बैठक में ओबीसी समाज की एकजुटता पर जोर
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

रायपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में प्रबुद्धजन सम्मेलन एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा की संभागीय बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ओबीसी समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती एवं सामाजिक सशक्तीकरण को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाजपा ओबीसी मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से संगठन को मजबूत बनाने तथा समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ओबीसी समाज को मिले सम्मान, अधिकार एवं अवसरों का उल्लेख करते हुए समाज के सभी वर्गों से संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजय जामवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश ओबीसी मोर्चा प्रभारी लखनलाल साहू एवं रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, ओबीसी समाज को और अधिक संगठित करने तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


