कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी में गूंजा जय श्रीकृष्ण का जयघोष, मटका फोड़ समारोह में उमड़ा उत्साह
दिलीप सारंगी की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां, भाजपा नेता कन्हैया सोनी रहे मौजूद

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार । विशेष संवादाता/भिलाई। कॉन्ट्रैक्टर कॉलोनी, सुपेला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य मटका फोड़ एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया। समारोह के दौरान पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर नजर आया। मटका फोड़ आयोजन ने लोगों में खासा उत्साह पैदा किया। वहीं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दिलीप सारंगी की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए और दर्शक देर तक उनकी प्रस्तुति का आनंद लेते रहे।कार्यक्रम में भाजपा नेता कन्हैया सोनी भी मौजूद रहे। उन्होंने आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं और भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। समारोह के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


