ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न

वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों और ऊर्जा का सरकार को व्यापक उपयोग करना चाहिए : विजय साहू

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा श्रीगणपति एवं भारत माता के छायाचित्र पर माल्यार्पण तथा मंगलदीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष साव, संचालक होटल अमित इंटरनेशनल, भिलाई एवं विशेष अतिथि विजय साहू, पूर्व सदस्य क्रेडा छत्तीसगढ़ शासन, शुभंकर विश्वास, छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी हेल्पेज इंडिया रायपुर, गिरवर बंटी साहू, सभापति नगर पालिक निगम भिलाई तथा सुमन सागर सिन्हा, प्रतिनिधि वार्ड पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजानंद साहू, अध्यक्ष भिलाई वरिष्ठ नागरिक महासंघ ने की। मुख्य अतिथि सुभाष साव ने अपने उद्बोधन में कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का आशीर्वाद सदैव मिलता रहता है। उन्होंने वरिष्ठजनों के सम्मान और उनके अनुभवों के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं विजय साहू ने कहा कि वे सुख-दुख के सभी अवसरों पर वरिष्ठ नागरिकों के कार्यक्रमों में शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लंबे अनुभव, ज्ञान और ऊर्जा का राज्य सरकार को व्यापक रूप से उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर सभी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। समारोह में भिलाई महासंघ की उपाध्यक्ष मंदा वाष्णिकर, बलवीर सिंह सहगल, जेआर साहू, बलविंदर सिंह, महेंद्र कुमार सोनवानी, बाबूलाल साहू, जोहनलाल साहू, युवराज साहू, अर्चना मूले, छाया विश्वकर्मा, डॉ. कांतीलाल विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, कोहका अध्यक्ष दुलारदास, शिवप्रसाद साहू, ईश्वरी साहू, त्रिवेणी साहू, अनंत राम वर्मा, मानी मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button