ब्रेकिंग न्यूज़

वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा को लेकर भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक

सेवा संकल्प अभियान के तहत भव्य आयोजन की तैयारियों पर हुआ मंथन

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आयोजित “वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा यात्रा-जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा” को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई, दुर्ग एवं राजनांदगांव जिला की महत्वपूर्ण बैठक भिलाई भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी यात्रा एवं भिलाई जिले में होने वाले लाभार्थी सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पबैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं बिहार से पधारे सिद्धार्थ शंभू, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, वैशाली नगर विधायक राकेश सेन एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा एवं जिला प्रभारी दीक्षा अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर से कर्मभूमि वाराणसी तक निकाली जा रही बाइक सेवा यात्रा युवा शक्ति, राष्ट्रसेवा एवं संगठनात्मक एकजुटता का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। यात्रा के अंतर्गत भिलाई जिले में आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मेलन को भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। भाजयुमो जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता ऐतिहासिक बाइक सेवा यात्रा के स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जुटेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, दुर्ग महामंत्री विनोद अरोरा, राजनांदगांव महामंत्री सौरभ कोठारी, भाजयुमो दुर्ग जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, महामंत्री अनिकेत यादव, आरुणि दानी, भाजयुमो राजनांदगांव महामंत्री नोमेष वर्मा सहित भिलाई जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button