ब्रेकिंग न्यूज़

कोहका चांदनी चौक में दहीहंडी उत्सव में शामिल हुए भाजपा नेता कन्हैया सोनी

भिलाई। कोहका चांदनी चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित दहीहंडी कार्यक्रम में भाजपा नेता कन्हैया सोनी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों को जन्माष्टमी एवं दहीहंडी उत्सव की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में युवाओं और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। दहीहंडी फोड़ने के लिए युवाओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से चांदनी चौक का वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उत्सव का आनंद लिया। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, कर्म और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। दहीहंडी जैसे आयोजन हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने के साथ समाज में आपसी भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।उन्होंने आयोजन समिति एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कन्हैया सोनी का स्वागत किया। कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button