ब्रेकिंग न्यूज़

UPI पेमेंट पर चार्ज के विरोध में कांग्रेस की पदयात्रा, पुतला दहन कर जताया विरोध

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर अतिरिक्त चार्ज लगाए जाने के विरोध में कोसानगर (सुपेला) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विशाल पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में निकली पदयात्रा लक्ष्मी नगर गदा चौक से शुरू होकर सुपेला चंदूलाल चंद्राकर घड़ी चौक पर समाप्त हुई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UPI भुगतान पर प्रस्तावित चार्ज का विरोध किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने की बात करने के साथ आम जनता और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालना उचित नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार डिजिटल इंडिया और कैशलेस अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगाने की व्यवस्था से आम जनता और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के दौर में इस प्रकार के शुल्क का असर मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदारों, ठेले-खोमचे वालों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने कहा कि डिजिटल लेनदेन को आसान बनाने के बजाय इस तरह के शुल्क से लोगों में असमंजस की स्थिति पैदा होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आम जनता और छोटे व्यापारियों के हितों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। आंदोलन में बृजमोहन सिंह, नीता लोधी, अरुण सिंह सिसोदिया, अतुल चंद्र साहू, इतवारी देवांगन, लालचंद वर्मा, महेश जयसवाल, मोहम्मद रफीक खान, दर्शन सिंह, राजेश चौधरी, सुरेश कुमार वर्मा, नेहा साहू, उषा शर्मा, प्रमोद प्रभाकर, शमशेर सिद्दीकी, रविंद्र सिंह, हीरा शंकर साहू, विनोद यादव, फारुख खान, डेरेश्वर बंजारे, अली हुसैन सिद्दीकी, मेरिक सिंह, अजय सिबाविकर, किशन यादव, शोएब मोहम्मद खान, अजय यादव, जितेश बंजारे, गोविंद कोसले, गौरव श्रीवास्तव, संजीत चक्रवर्ती, निरंजन बिसाई, शिवकुमार साहू, दुर्गेश ताम्रकार, कन्हैया चूरहे, राजेश साहू, आजाद अंसारी, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, कृष्णा सिंह, अंजलि भवते, टीकम सेंगर, आशा आहूजा, अशोक रामटेक, द्वारिका साहू, लिलेंद्र डरसेना, राजू ताडी, बजरंगी सिंह, नितेश लॉऊत्रे, गोल्डी मिश्रा, भूपेश साहू, मिथिलेश, विजय प्रताप गोड़, सोनू, यशपाल जांगड़े, दानवीर देवांगन, प्रद्युम्न सूर्यवंशी, युवराज चौरसिया, भानु प्रताप जंघेल, मुकेश राय, प्रवीण साहू, गजेंद्र साहू, वीणा देशलहरा, प्रमिला नायक, किरण जांगड़े, खिलेश्वर जांगड़े, अमरावती यादव, दान बत्ती, केवल दास, शालिक चेलक, राहुल, आशा चेलक, बुद्ध शरण बोरकर, इंदल वासनिक, प्रदीप कुलदीप, रवि भवते और रोशन सहित जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button