प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग/भिलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर वार्ड में “आशीर्वाद का दिया” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नागरिकों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच दिया, मिठाई एवं तेल का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां साझा करने और सेवा भावना का संदेश दिया गया ।कार्यक्रम में भिलाई जिला प्रभारी श्री रामजी भारती, जिला अध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, वार्ड पार्षद श्री दिवाकर भारती, भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित जिले एवं मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में निरंतर योगदान देने का संकल्प भी लिया।
Subscribe to my channel


