ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मरीजों को फल सैकड़ों वितरण आशीर्वाद के दीये जलाए

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, सुपेला में मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इसके बाद नंदनी रोड स्थित वार्ड क्रमांक 37 में राजस्थान भोजनालय के पास तथा कार्यकर्ताओं के निवास स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान मिठाई का वितरण कर खुशियां भी मनाई गईं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अब्दुल समद कुरैशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना गौरव का विषय है। सेवा, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना से प्रेरित होकर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मरीजों की सेवा और दीप प्रज्वलन के माध्यम से अपनी सहभागिता निभाई।कार्यक्रम में जिला महामंत्री परवेज़ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष अनवर वहाब, तारिक खान, एला कोलवीन, राजा गिल, जावेद खान, मो. आरिफ खान, कार्यसमिति सदस्य अज़हर कुरैशी, असलम खान, शहबाज़ कुरैशी, मो. शमी तथा कैंप मंडल अध्यक्ष लवली सिंह सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।D

Related Articles

Back to top button