ब्रेकिंग न्यूज़

गणेश उत्सव ने बांधा समां, कन्हैया सोनी ने श्रद्धालुओं संग मनाया उत्सव

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। कोहका में गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आर्केस्ट्रा में भाजपा नेता कन्हैया सोनी शामिल हुए। उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर कन्हैया सोनी ने कहा कि गणेश उत्सव हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति एवं उपस्थित श्रद्धालुओं को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं आर्केस्ट्रा का लोगों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

Related Articles

Back to top button