ब्रेकिंग न्यूज़

गणेश जी को प्रथम आमंत्रण के बाद माँ के दरबार पहुँची लालमैदान दुर्गोत्सव समिति

माँ बम्लेश्वरी, छोटी माँ बम्लेश्वरी और माँ पाताल भैरवी के श्रीचरणों में अर्पित किया शारदीय नवरात्र उत्सव का आमंत्रण

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई/डोंगरगढ़/राजनांदगांव। लालमैदान, पावर हाउस, भिलाई में आयोजित होने वाले शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 को लेकर लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने धार्मिक परंपरा के अनुरूप आमंत्रण देने का क्रम शुरू किया है। समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शुभ कार्य से पहले प्रथम पूजनीय श्री गणेश जी को प्रथम आमंत्रण अर्पित करने के बाद डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी के दरबार में पहुंचकर शारदीय नवरात्र उत्सव का आमंत्रण अर्पित किया। समिति के सेवादारों ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन-पूजन कर लालमैदान में आयोजित होने वाले नवरात्र उत्सव के निर्विघ्न एवं भव्य आयोजन के लिए आशीर्वाद मांगा। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने डोंगरगढ़ में विराजमान छोटी माँ बम्लेश्वरी के दरबार में भी आमंत्रण अर्पित कर सभी श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की। इसके पश्चात समिति के सदस्य राजनांदगांव स्थित माँ पाताल भैरवी मंदिर पहुंचे, जहां माँ के श्रीचरणों में शारदीय नवरात्र उत्सव 2026 का आमंत्रण अर्पित किया गया। समिति ने प्रार्थना की कि माँ आदिशक्ति की कृपा से लालमैदान का आयोजन सफल हो तथा सभी भक्तों पर माता का आशीर्वाद बना रहे। समिति के सेवादारों ने कहा कि जागृत देवी धामों में पहुंचकर आमंत्रण अर्पित करना इस वर्ष की धार्मिक यात्रा का भावपूर्ण क्षण रहा। इस परंपरा को आने वाले वर्षों में भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button