ब्रेकिंग न्यूज़

श्रमिक हित में योगदान पर सांसद विजय बघेल का सम्मान

गजमाला एवं गमछा पहनाकर किया स्वागत, स्मृति चिन्ह भेंटकर किया अभिनंदन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार ।  भिलाई। श्रमिक हित एवं अधिकारों के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों को लेकर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल का श्रमिकों की ओर से सम्मान समारोह रविवार को इंजीनियरिंग भवन, इंदिरा प्लेस, सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल का गजमाला एवं गमछा पहनाकर स्वागत किया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एफएसएनएल कर्मचारी यूनियन, संबद्ध बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्जवल दत्ता ने की। इस अवसर पर एमडी एनबी लालसन, सुरपल्ली रहमान, परमिंदर सिंह नागी, शत्रुघ्न निर्मलकर, मनोज कुमार, अशोक गनवीर, मोहम्मद ईशा, होरो सिका, वी. वासु, कामेश्वर शर्मा, मोहम्मद असलम, खूबचंद वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।उज्जवल दत्ता ने कहा कि श्रमिकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर सांसद विजय बघेल को समय-समय पर अवगत कराया गया। उनके प्रयासों से श्रमिकों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष किए जाने की दिशा में पहल हुई। इसके अलावा काम से हटाए गए कुछ श्रमिकों को पुनः रोजगार दिलाने, सीजी-7 वाहनों से संबंधित राजनांदगांव टोल की समस्या तथा बीएसपी श्रमिकों को समय पर वेतन दिलाने जैसे विषयों पर भी सहयोग मिला। एमडी एनबी लालसन ने सांसद के श्रमिक हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सांसद विजय बघेल ने कहा कि श्रमिक साथियों के बीच संवाद करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि श्रमिकों की मेहनत, संघर्ष और एकजुटता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि श्रमिक हित में अभी अनेक कार्य किए जाने हैं और समस्याओं के समाधान के लिए वे निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने उज्जवल दत्ता एवं उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की तथा श्रमिकों के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने की बात कही।

Related Articles

Back to top button