नयापारा बघेरा में कार्यकर्ताओं संग मंत्री गजेन्द्र यादव ने सुनी ‘मन की बात’
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार विशेष संवादाता

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी का श्रवण किया। नयापारा बघेरा स्थित वार्ड क्रमांक 56 की बूथ अध्यक्ष लोकेश्वरी पटेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। मन की बात’ की 138वीं कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, आतंकवाद के खिलाफ भारत के संकल्प, जनगणना में जनभागीदारी, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने तथा गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता के संकल्प सहित विभिन्न विषयों पर देशवासियों से संवाद किया। मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक कार्य कर रहे नागरिकों के प्रयासों को सामने लाने के साथ जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है। प्रत्येक कड़ी के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, जनभागीदारी और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री का आह्वान समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ की यह कड़ी भी देश की सामूहिक शक्ति, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने वाला संवाद रही। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


