ब्रेकिंग न्यूज़

मन की बात की 138वीं कड़ी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रवण

केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की उपस्थिति में रिसाली के बूथ क्रमांक 103 में हुआ आयोजन

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार  । भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 138वीं कड़ी का रविवार को दुर्ग जिले में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर श्रवण किया। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में रिसाली के कृष्ण टॉकीज रोड स्थित लक्ष्मी पैलेस में बूथ क्रमांक 103 पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इस अवसर पर भाजपा दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी शिवेंद्र परिहार, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रीतपाल बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, राजू राकेश जंघेल, बूथ अध्यक्ष भुवन चटर्जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद बूथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर महापौर एवं सभी 40 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए संकल्प लेने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से हाथ उठाकर पारित किया। केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से देश की उपलब्धियों, संस्कृति, परंपराओं और समाज में हो रहे सकारात्मक प्रयासों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन मां भारती की सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने 138वीं कड़ी में आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति, जनगणना, पोषण अभियान और छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किया। जगन्नाथ पाणिग्राही ने पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संतुलन पर जोर देते हुए ‘मन की बात’ में वन्यजीव एवं मैंग्रोव संरक्षण से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया। सुरेंद्र कौशिक ने नशा मुक्त युवा अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं विधायक ललित चंद्राकर ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ की जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला मंत्री शैलेंद्र शेन्डे, सांसद प्रतिनिधि दीपक चंद्राकर, रिसाली निगम नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, पार्षद मनीष यादव, सोनू राम सिंग, धर्मेंद्र भगत, रमा साहू, सुनंदा चंद्राकर, माया यादव, सीमा साहू, शीला नारखड़े, शकुंतला दास, शिखा तिवारी, रूपेश यादव, मनोज साहू, विक्की सोनी, सचिन गोस्वामी, कंचन सिंग, अजीत चौधरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास सहित भाजपा के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button