ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई की गणेश झांकियों का ग्लोब चौक पर हुआ सम्मान

डॉ. उदय कुमार को ‘भिलाई रत्न सम्मान-2026’ से किया गया सम्मानित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार ।  भिलाई। आस्था रथ सांस्कृतिक मंच द्वारा गणेश विसर्जन झांकी सम्मान समारोह का आयोजन ग्लोब चौक स्थित भव्य मंच पर किया गया। इस दौरान पूरे भिलाई शहर की गणेश उत्सव समितियों की झांकियां ग्लोब चौक से होकर गुजरीं। आकर्षक सजावट, धार्मिक संदेश, रचनात्मक प्रस्तुति एवं उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर झांकी समितियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।समारोह में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र, सेक्टर-9 के डॉ. उदय कुमार को चिकित्सा एवं सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘भिलाई रत्न सम्मान-2026’ से नवाजा गया। मंच के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किया। सम्मान अलंकरण समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, खादी एवं ग्रामोद्योग विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राकेश पांडेय तथा वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन की गरिमामय उपस्थिति रही। अतिथियों ने गणेश उत्सव समितियों द्वारा प्रस्तुत झांकियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button