ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 138वां एपिसोड भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने सुना

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

छत्तीसगढ़/भिलाई। भाजपा नेता कन्हैया सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रेरणादायी विचारों और देशवासियों से साझा किए गए महत्वपूर्ण संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना। कन्हैया सोनी ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों को सामने लाते हैं। यह कार्यक्रम समाज के प्रत्येक वर्ग को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने और देशहित में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचारों से कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों को सेवा, समर्पण एवं राष्ट्रहित की भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी ‘मन की बात’ के संदेशों को आत्मसात करते हुए समाज और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button