भिलाई में गूंजेगा ‘सेवा संकल्प’ का संदेश, 29 सितंबर को बाइक राइडर्स का जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
वडनगर से वाराणसी तक निकली सेवा संकल्प यात्रा पहुंचेगी भिलाई, 9 प्रमुख पड़ावों पर कार्यकर्ता करेंगे स्वागत

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का बाइक राइडर्स दल मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को भाजपा जिला भिलाई क्षेत्र में प्रवेश करेगा। यात्रा के स्वागत को लेकर जिला संगठन ने विभिन्न मंडलों, मोर्चों एवं प्रकोष्ठों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सेवा संकल्प यात्रा के भिलाई पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत से प्रस्थान तक विभिन्न स्थानों पर क्रमबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का पहला स्वागत दोपहर 3 बजे 32 बंगला मोड़ (वाय शेप ब्रिज के पास) होगा। इसके बाद सेक्टर-9 हॉस्पिटल चौक, ग्लोब चौक, 25 मिलियन चौक, ईम्यूमेंट चौक (सेक्टर-1 मुर्गी चौक), अम्बेडकर चौक (पावर हाउस), खुर्सीपार गेट, भिलाई-3 पालिका बाजार होते हुए बाइक राइडर्स का दल चरौदा हनुमान मंदिर पहुंचेगा। कार्यक्रम के तहत अलग-अलग पड़ावों पर भाजपा के मंडल एवं विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठ स्वागत की जिम्मेदारी संभालेंगे। 32 बंगला मोड़ पर युवा मोर्चा, जेवरा सिरसा मंडल एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ; सेक्टर-9 में पश्चिम मंडल एवं अल्पसंख्यक मोर्चा; ग्लोब चौक में कोहका मंडल सहित ओबीसी मोर्चा, चिकित्सा एवं अन्य प्रकोष्ठ; तथा 25 मिलियन चौक पर सुपेला, सूर्या मंडल सहित अनुसूचित जाति मोर्चा, किसान मोर्चा एवं एनजीओ प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसी प्रकार ईम्यूमेंट चौक पर महिला मोर्चा एवं संबंधित प्रकोष्ठ, अम्बेडकर चौक पर वैशाली नगर एवं कैम्प मंडल सहित विभिन्न प्रकोष्ठ, खुर्सीपार गेट पर खुर्सीपार मंडल एवं व्यापार तथा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ, भिलाई-3 में भिलाई-3 एवं जामुल मंडल तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा और चरौदा हनुमान मंदिर में चरौदा, मरोदा एवं अहिवारा मंडल सहित सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा स्वागत किया जाएगा।भाजपा जिला भिलाई ने सभी संबंधित जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष-महामंत्रियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर अपने-अपने स्वागत स्थल पर उपस्थित रहने का आह्वान किया है, ताकि सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से किया जा सके। सेवा, समर्पण और संगठन की सहभागिता के संदेश के साथ यह यात्रा भिलाई में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के बीच आगे बढ़ेगी।
Subscribe to my channel


