ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए : भूपेश बघेल

मतदाता सूची में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस का विरोध मार्च, कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। दुर्ग। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण, “वोट चोरी” के आरोपों एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, दुर्ग शहर एवं भिलाई नगर के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस भवन से कलेक्टर कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला गया। मार्च के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई।विरोध मार्च में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं महापौर निर्मल कोसरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पटेल चौक पर पुलिस बैरिकेडिंग के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की एवं झूमाझटकी हुई। प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम के प्रतीकात्मक पुतले जलाकर विरोध जताया। ज्ञापन में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रिया की समीक्षा, दावे-आपत्तियों, फॉर्म-6 एवं संबंधित रिकॉर्ड की जांच तथा “वोट चोरी” के आरोपों की तथ्यात्मक जांच की मांग की गई। भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन में राजीव गुप्ता, रायसिंह ढिकोला, विक्रांत अग्रवाल, संजय कोहले, आरएन वर्मा, नासिर खोखर, महेंद्र वर्मा, अशोक साहू, राजेश ठाकुर, रोहित कुर्रे, शमशीर कुरैशी, सुनीत घोष, संतलाल बंजारे, पुकेश चंद्रकार, विशाल देशमुख, निरंजन राजपूत, कमलेश साहू, उमेश साहू, संतोष बाफना, श्रीकांत वर्मा, मनहरण यादव, मोहन साहू, शिवकुमार वर्मा, टिकेश्वरी देशमुख, लक्ष्मी साहू, योगिता चंद्राकर, जामवंत गजपाल, जयप्रकाश साहू, वीरेंद्र साहू, राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, अजय शर्मा, शुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकार, प्रकाश ठाकुर, रज्जाक खान, राम सूर्यवंशी, सुमित नारंग, लोचन यादव, रोहित यादव, अभिषेक जांगड़े, महेंद्र निषाद, राजेश मानिकपुरी, संगीता ठाकुर, गज्जू साहू, युगल साहू, मनीष बघेल, विजेंद्र भारद्वाज, संतोष सोनी, हिमांशु शर्मा, ईश्वर साहू, यशवंत दिल्लीबर, बैकुंठ महानंद, हरीश सिन्हा, वाहिद चौहान, ललित यूके, निशांत, सचिन पाटने, विमल यादव, देव सिंहा, गौरव उमरी, संदीप वोरा, शत्रुघ्न चक्रधारी, अंश चतुर्वेदी, आयुष शर्मा, फिरोज खान, बृजमोहन तिवारी, कन्या ढीमर, शकनी ढीमर, मीणा मानिकपुरी, मीना पॉल, मोहित वालदे एवं अमोल जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button