ब्रेकिंग न्यूज़

जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा का दुर्ग में हुआ भव्य स्वागत

वडनगर से वाराणसी तक निकली बाइक यात्रा में युवाओं ने दिखाया उत्साह

दीपक कुमार ब्यूरो। दुर्ग। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्षों के गौरवशाली संकल्प के अंतर्गत आयोजित “जल-जन सेवा संकल्प बाइक यात्रा” के गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक के सफर के दौरान दुर्ग के 32 बंगला क्षेत्र से कुम्हारी पहुंचने पर युवा साथियों के साथ बाइक यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर युवाओं का जोश, ऊर्जा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण देखने को मिला। जल संरक्षण, जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही यह यात्रा जागरूकता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताई गई। बाइक यात्रा में प्रमुख रूप से दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया, संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता एवं युवा बाइक रैली के रूप में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button