विधायक निधि से सेक्टर-4 में डोम शेड का संधारण कार्य शुरू
नवरात्रि से पूर्व मां अम्बे की पूजा-अर्चना कर कार्य का किया गया शुभारंभ

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। सत्य सनातन की स्थापना एवं धार्मिक आयोजनों को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से विधायक देवेंद्र यादव की विधायक निधि से सेक्टर-4 के वार्ड क्रमांक 58 में डोम शेड के नव निर्माण एवं संधारण कार्य की शुरुआत की गई। नवरात्रि पर्व के आरंभ होने से पूर्व सड़क क्रमांक 29 स्थित यूथ क्लब दुर्गा उत्सव समिति परिसर में मां अम्बे की पूजा-अर्चना कर संधारण कार्य का शुभारंभ किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि विधायक निधि से कराए जा रहे इस कार्य से दुर्गा उत्सव समिति को धार्मिक आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि भिलाई में दुर्गा पूजा एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए अलग-अलग तरह के पंडाल देखने को मिलते हैं। कुछ पंडालों में प्रवेश के लिए पर्ची की व्यवस्था की जाती है, वहीं कई समितियां आज भी जनसहयोग से पंडाल तैयार कर पूजा-अर्चना के साथ सामाजिक संदेश देने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से धार्मिक एवं सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाली समितियों को सहयोग मिलने से उनके उत्साह में वृद्धि होती है तथा समाज में सनातन परंपराओं की सकारात्मक छवि मजबूत होती है। कार्यक्रम में जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, दुर्गा उत्सव समिति अध्यक्ष कलविंदर सिंह (पौड़ी काका), पार्षद सुरेश वर्मा, श्याम सुंदर राव, प्रमोद विश्वास, संतोष मिश्रा, मनोज प्रधान, संगीता ध्रुव, राहुल मिश्रा, महेश महानंद, न्यूब सिंह, कमल महानंद सहित समिति के सदस्य एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


