ब्रेकिंग न्यूज़

सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान व स्वास्थ्य-नेत्र जांच शिविर

लोकश पाण्डेय के नेतृत्व में HMGM मोदी ग्रुप ने किया आयोजन, बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प से प्रेरित होकर HMGM मोदी ग्रुप द्वारा लोकश पाण्डेय के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 18, राम नगर स्थित शिव मंदिर, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी में रक्तदान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वार्ड 18 सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता की।लोकश पाण्डेय ने शिविर के आयोजन एवं व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाते हुए नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में सेवा कार्य से जुड़ने तथा रक्तदान करने की अपील की। शिविर में नागरिकों ने रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। साथ ही उपस्थित लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच की सुविधा का लाभ उठाया। आयोजन का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक भोड़कर, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा सदस्य प्रभुनाथ मिश्रा, शंकर लाल देवांगन एवं मोहन राव, जिला किसान मोर्चा के अब्दुल मुस्तफा, सुपेला मंडल मंत्री उत्तम कुमार श्रीरंगे एवं धनेश्वर चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय यादव, जुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ कोषाध्यक्ष आकाश क्षत्रिय, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ जायसवाल तथा युवा मोर्चा महामंत्री रामचन्द्र साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में HMGM मोदी ग्रुप के राजेश प्रसाद, विनय टंडन, अक्षय सिंह, सुमित शर्मा, प्रवीण सिंह, अनूप पाण्डेय, आमिर, अंकित मिश्रा, मुकेश जोशी, समीर वर्मा, रौशन मराठा, राहुल मांडवी, गौरव पाण्डेय, हर्ष पाण्डेय, शेखर मिश्रा, नितेश त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, लक्की सोनी एवं शेखर यादव सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। लोकश पाण्डेय एवं HMGM मोदी ग्रुप ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, रक्तदाताओं, शिव मंदिर परिसर के सहयोगियों एवं वार्ड क्रमांक 18 के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा तथा जरूरतमंद लोगों तक सेवा और सहयोग पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button