लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ: युवा संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया जागरूक
अनिता मिश्रा दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भिलाई जिला के नेतृत्व में आयोजित “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” युवा संवाद कार्यक्रम में संयोजक के रूप में शामिल होकर विद्यार्थियों से संवाद किया गया। कार्यक्रम में युवाओं को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान और कानून के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला प्रभारी दीक्षा अग्रवाल, भिलाई जिला प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, जिला मंत्री विनोद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी अहिवारा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू, मीडिया प्रमुख, जिला पदाधिकारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्रहित में कार्य करने, लोकतंत्र की महत्ता समझने, कानून का सम्मान करने तथा भीड़तंत्र के बजाय संविधान और कानून में विश्वास रखने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं को समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति समझ विकसित करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
Subscribe to my channel


