लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दौरे की तैयारियों पर चर्चा
भाजपा जिला भिलाई कार्यालय में आमसभा एवं पदयात्रा की रूपरेखा तैयार करने पर हुआ विचार-विमर्श

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। भिलाई।भारतीय जनता पार्टी, जिला भिलाई कार्यालय में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री माननीय जेपी नड्डा के दुर्ग आगमन के अवसर पर आयोजित होने वाली आमसभा एवं पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा, सफल आयोजन तथा संगठनात्मक तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
साथ ही कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की सहभागिता पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया सोनी सहित जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के दुर्ग आगमन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों को लेकर संगठन की तैयारियों को गति देने और सभी पदाधिकारियों के बीच समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया गया।
Subscribe to my channel


