ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर विशाल जनसभा, 20 हजार से अधिक लोगों की उमड़ी भीड़

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता दुर्ग। आज महेश कॉलोनी, पुलगांव में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के अवसर पर विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, सांसद विजय बघेल, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, गजेंद्र यादव, श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक ललित चंद्राकर एवं रिकेश सेन, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडे तथा ईश्वर साहू भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन भाजपा वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी सहित अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के विरुद्ध एकजुटता का आह्वान किया। जनसभा में 20 हजार से अधिक राष्ट्रप्रेमी नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। जनसभा में उमड़ा जनसैलाब और कार्यकर्ताओं का उत्साह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। उपस्थित जनसमूह ने एकजुटता का संदेश देते हुए पदयात्रा के प्रति अपना समर्थन जताया।

Related Articles

Back to top button