ब्रेकिंग न्यूज़

सुखनंदन यादव होंगे भिलाई-चरोदा निगम के नए प्रभारी सहायक लेखाधिकारी

कमिश्नर एस.के. सुंदरानी ने जारी किया आदेश, वर्तमान कार्यों के साथ संभालेंगे वित्त विभाग की जिम्मेदारी

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। भिलाई-चरोदा। नगर निगम भिलाई-चरोदा के वित्त विभाग में रिक्त हुए प्रभारी सहायक लेखाधिकारी के पद पर सुखनंदन यादव को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगम कमिश्नर एस.के. सुंदरानी ने बुधवार, 4 नवंबर 2026 को इस संबंध में आदेश जारी किया। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2026 में निगम के प्रभारी लेखाधिकारी रामनिवास पाल के सेवानिवृत्त होने के बाद वित्त विभाग में सहायक लेखाधिकारी का पद रिक्त हो गया था। इसके चलते निगम के वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन को लेकर नए अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी क्रम में कमिश्नर एस.के. सुंदरानी ने वर्तमान में जनगणना विभाग के कार्यों का संपादन कर रहे सहायक ग्रेड-2 सुखनंदन यादव को प्रभारी सहायक लेखाधिकारी का दायित्व सौंपा है। जारी आदेश के अनुसार यादव अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ वित्त विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। निगम प्रशासन का उद्देश्य वित्तीय कार्यों में निरंतरता बनाए रखना और कार्यालयीन कामकाज को सुचारू रूप से संचालित करना है।

Related Articles

Back to top button