लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विषय पर राष्ट्र चिंतन संवाद आयोजित, प्रबुद्धजनों ने रखे विचार
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा 3 नवंबर 2026 को महात्मा गांधी कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” विषय पर राष्ट्र चिंतन संवाद (बौद्धिक संवाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भिलाई जिला प्रभारी रामजी भारती, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन तथा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सरस्वती बंजारे उपस्थित रहीं। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती प्रियंका कौशल ने अपने विचार रखे। वहीं अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती शालिनी पाण्डेय शामिल हुईं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी सहित भिलाई जिला भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतंत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर वैचारिक विमर्श करना तथा वर्तमान सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर विचारों का आदान-प्रदान करना रहा। संवाद के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारियों जैसे विषयों पर चिंतन किया गया।
Subscribe to my channel


