ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा ने अतुल पर्वत पर जताया भरोसा, कृषि एवं उद्यानिकी प्रकल्प की सौंपी कमान

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए भिलाई के ऊर्जावान युवा नेता अतुल पर्वत को कृषि, उद्यानिकी एवं सब्जी उत्पादन प्रकल्प का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी इस नियुक्ति से भिलाई सहित दुर्ग जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपकर कृषि एवं किसान हितों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है। नियुक्ति के बाद अतुल पर्वत ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताकर जो महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उसके लिए वे सभी वरिष्ठ नेताओं के हृदय से आभारी हैं। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। अतुल पर्वत ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कृषि विकास, उद्यानिकी गतिविधियों के विस्तार और सब्जी उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम किया जाएगा। किसानों को कृषि एवं उद्यानिकी से जुड़ी योजनाओं और आधुनिक उत्पादन गतिविधियों के प्रति जागरूक करना भी उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों की समस्याओं और उनके हितों से जुड़े विषयों को संगठन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी पूनम चंद्राकर एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक चंद्र ठाकुर सहित केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया।अतुल पर्वत की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button