ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर में धूमधाम से मना धन्वंतरि महोत्सव, सांसद विजय बघेल ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। धमधा के वार्ड क्रमांक 10 स्थित छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर परिसर में धन्वंतरि महोत्सव, वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं पंचम वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ऊ साई संस्कृति उत्तर धमधा विद्यालय का चतुर्थ वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।सांसद विजय बघेल ने मंदिर परिसर में विराजमान लक्ष्मी माता, काली माता एवं सरस्वती माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। साथ ही शिवशक्ति काटा मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति की ओर से उनका शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने कल्याण सिंह चौहान को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।महोत्सव में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। सुवा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देने वाले ब्रीजापुर दल को सांसद ने पुरस्कृत किया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात सांसद ने महाप्रसादी ग्रहण की। अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि और आरोग्य का संदेश देता है। भगवान धन्वंतरि सभी को स्वस्थ एवं निरोगी रखें। छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर का निर्माण और यहां धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा सराहनीय है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपराओं और नई पीढ़ी में संस्कारों के संरक्षण एवं संवर्धन का माध्यम बनते हैं। उन्होंने सभी को धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कल्याण सिंह चौहान, नरेश साहू, पवन देवांगन, लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट, वीर ताम्रकार, श्वेता प्रशांत अग्रवाल, तुलसी पटेल, श्वेता शर्मा, सुंदर लाल साहू, राजेश कुमार राजपूत, कुमारी बाई टोंडू, बद्री पटेल, माहेश्वरी गोस्वामी, शीला तिवारी एवं गांधारी कहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button