ब्रेकिंग न्यूज़

एमजी कॉलेज में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा संवाद आयोजित, शताब्दी पांडेय ने युवाओं को किया संबोधित

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एमजी कॉलेज, कोहका में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ विषय पर युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा प्रवक्ता श्रीमती शताब्दी पांडेय ने युवाओं एवं विद्यार्थियों को लोकतंत्र, संवैधानिक मूल्यों, आरक्षण व्यवस्था तथा सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर अपने विचारों से अवगत कराया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम की सह-संयोजक स्वीटी कौशिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया सोनी, कॉलेज की डायरेक्टर, प्राचार्य, शिक्षकगण, स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता की। युवा संवाद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की वास्तविक भावना, संविधान में निहित अधिकारों एवं कर्तव्यों, सामाजिक समरसता तथा आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक नागरिकों, संवैधानिक मर्यादाओं और विचारों के स्वस्थ संवाद से ही संभव है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले अतिथियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं, कॉलेज प्रबंधन, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button