राम नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, कन्हैया सोनी हुए शामिल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़, स्वास्थ्य जांच का मिला लाभ
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। राम नगर में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी शामिल हुए। इस अवसर पर शिविर के संयोजक लोकेश पांडे एवं एचएमजीएम (HMGM) टीम के सदस्यों की उपस्थिति रही। कन्हैया सोनी ने कहा कि जनहित और सेवा-भाव से प्रेरित ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद लोगों को नि:शुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराने की दिशा में इस प्रकार के आयोजन अत्यंत सराहनीय हैं। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन के लिए संयोजक लोकेश पांडे, चिकित्सकों तथा एचएमजीएम टीम सहित सभी सहयोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाजसेवा के ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
Subscribe to my channel


