गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर 3 जनवरी को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर-6 में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय, धार्मिक सेवाओं और व्यवस्थाओं की सौंपी गई जिम्मेदार

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। ब्यूरो चीफ दुर्ग भिलाई। भिलाई। दशम पिता धन-धन श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य नगर कीर्तन की तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा, सेक्टर-6 भिलाई में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर-6 के प्रधान सरदार गुरदेव सिंह एवं छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह चहल ने की। बैठक में नगर कीर्तन के आयोजन, मार्ग, धार्मिक सेवाओं, स्वागत द्वार, पालकी साहिब, गतका प्रदर्शन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए। छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के महासचिव गुरुनाम सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन 3 जनवरी 2027, रविवार को सुबह 11 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी, हाउसिंग बोर्ड से प्रारंभ होगा। नगर कीर्तन छावनी चौक, पावर हाउस ब्रिज, सेक्टर-1 मुर्गा चौक, सेक्टर-3 चौक एवं सेक्टर-5 चौक होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर-6 पहुंचेगा। इसका समापन शाम लगभग 6 से 6:30 बजे तक होगा। नगर कीर्तन में पंच प्यारे साहिबान, पंज निशान साहिब, पांच कृपाणधारी एवं चौबदार की व्यवस्था की जिम्मेदारी सरदार बलदेव सिंह, सरदार हरपाल सिंह एवं सरदार जोगिंदर सिंह जोगी को सौंपी गई। स्वागत के लिए पांच द्वार लगाने की सेवा सिख यूथ सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह छोटू ने ली। वहीं, तीन स्वागत द्वार गुरुद्वारा हाउसिंग बोर्ड द्वारा लगाए जाएंगे। सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां भी एक-एक स्वागत द्वार लगाने की सेवा करेंगी। पालकी साहिब पर शब्द कीर्तन करने वाले जत्थों की व्यवस्था की जिम्मेदारी गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा, गुरु नानक नगर के स्टेज सचिव सरदार गुरमेज सिंह सोखी को दी गई। नगर कीर्तन में गतका प्रदर्शन भाई अमनदीप सिंह एवं उनके साथी करेंगे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा सेक्टर-6 द्वारा बैंड पार्टी, स्कूली बच्चों की सहभागिता, गुरु गोबिंद सिंह जी की तस्वीर वाली गाड़ी सहित अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी।सिख यूथ सेवा समिति के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन में शिक्षा का लंगर लगाया जाएगा तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। फूलों से सुसज्जित गाड़ी की सेवा के लिए इच्छुक सेवादार अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।तैयारियों की समीक्षा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए नगर कीर्तन से एक सप्ताह पूर्व सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों की अगली बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के बलदेव सिंह, तजिंदर सिंह, जसबीर सिंह सैनी, बलजींदर सिंह कलेर, बीबी कुलवंत कौर, हरपाल सिंह कमल, जसवंत सिंह सैनी, मलकीत सिंह, हरनेक सिंह, गुरमेज सिंह सोखी, सुखदेव सिंह लाडी, सतवंत सिंह रंधावा, सुच्चा सिंह सैनी, इंद्रजीत सिंह सैनी, बलकार सिंह, अनूप सिंह, हरपाल सिंह हैप्पी, अजीत सिंह काले, सुखबीर सिंह ब्रोका, कुलवंत सिंह, त्रिलोचन सिंह सिद्धू, सुरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, सुच्चा सिंह, स्वर्ण सिंह कोक, रौनक सिंह, अमरजीत सिंह, निर्मल सिंह रंधावा, जसबीर सिंह वेगल, कुलदीप सिंह, गुलजार सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


