ब्रेकिंग न्यूज़

दीपप्रज्वलन कर महापौर अलका बाघमार ने पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेले का किया शुभारंभ

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भार

छत्तीसगढ़ /दुर्ग। भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय अंतर्गत एमएसएमई-विकास कार्यालय रायपुर द्वारा पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों हेतु दो दिवसीय प्रदर्शनी-सह-व्यापार मेले का आयोजन 21 एवं 22 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद भवन, दुर्ग में किया जा रहा है। प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर पालिक निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने दीपप्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, ज्ञानेश्वर चंद्राकर, निलेश अग्रवाल, शशि साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। मेले में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लगभग 100 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें कारीगरों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। महापौर अलका बाघमार ने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, हर कार्य का अपना महत्व है। पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से कारीगरों को टूलकिट पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराई जा रही है तथा मात्र 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर ऋण दिया जा रहा है, जो विश्वकर्मा समाज के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को संवारने में भी सहायक होगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. दुबे ने कहा कि कारीगरों के बनाए उत्पादों का विशेष महत्व है। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना गांवों के पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देकर देश को पुनः समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र दुर्ग के मुख्य महाप्रबंधक बी.आर. निकुंज ने पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जिले में प्राप्त आवेदनों, टूलकिट वितरण एवं स्वीकृत ऋण की जानकारी दी। वहीं स्किल डेवलपमेंट विभाग के संयुक्त निदेशक गणेशचंद्र डेका ने कहा कि इस योजना से कारीगरों को पहचान, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि प्राप्त हो रही है। इस अवसर पर योजना की हितग्राही टोकरी निर्माता श्रीमती तुलसी मरकाम ने बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना से उनके पारंपरिक व्यवसाय को नया जीवन मिला है और उन्हें आर्थिक लाभ हुआ है। कार्यक्रम का संचालन दामोदर बेहरा, सहायक निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय रायपुर ने किया तथा आभार प्रदर्शन के.बी. इरपाते, उपनिदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय रायपुर ने किया। प्रदर्शनी में लगे लगभग 100 स्टॉलों के माध्यम से कारीगरों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का सशक्त मंच प्राप्त हुआ है।

Deepak

Related Articles

Back to top button