ब्रेकिंग न्यूज़

अतुल पर्वत ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात, नए दायित्व पर दी बधाई

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

नई दिल्ली। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज नई दिल्ली पहुँचकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अतुल पर्वत ने श्री नितिन नवीन जी को उनके नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। भेंट के दौरान अतुल पर्वत ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के रूप में नितिन नवीन जी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शिता और सतत परिश्रम से छत्तीसगढ़ संगठनात्मक दृष्टि से नई ऊँचाइयों तक पहुँचा है। विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक विजय उनके प्रेरक और सशक्त नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नितिन नवीन जी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी भविष्य में भी नई उपलब्धियाँ हासिल करेगी और राष्ट्र सेवा के पथ पर और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगी। अंत में अतुल पर्वत ने पुनः नितिन नवीन जी को नए दायित्व के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Deepak

Related Articles

Back to top button