ब्रेकिंग न्यूज़

दुर्ग-भिलाई चरोदा रिसाली नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से 10 सूत्र मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग‌। न्यूज़ 20 भारत

छत्तीसगढ़ दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, चरोदा एवं रिसाली नगर निगमों द्वारा संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के आव्हान पर आंदोलन के द्वितीय चरण के अंतर्गत नगरीय निकायों में कार्यरत कर्मचारियों की विभिन्न लंबित समस्याओं को लेकर दिया गया।

ज्ञापन सौंपने वालों में स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के संयोजक विष्णु चंद्राकर, भारतीय स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री संजय मिश्रा, प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रामअवतार साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिन्हा एवं प्रदेश मंत्री दुर्गेश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।

प्रमुख मांगें

शासन की घोषणा अनुसार कार्यरत दैनिक वेतन कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए।

ठेका प्रथा के तहत हो रहे आर्थिक दुरुपयोग पर रोक लगाते हुए ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को निकायों में समायोजित कर नियमित किया जाए।

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में कार्यरत स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमाण्डो एवं वाहन चालकों को कलेक्टर दर पर वेतन भुगतान किया जाए।

भविष्य निधि आयुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छता दीदीयों की पीएफ कटौती कर राशि जमा कर लाभ दिलाया जाए।

मध्यप्रदेश की तर्ज पर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को प्रति व्यक्ति ₹105 घर-घर चुंगी क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया जाए।

कर्मचारियों के वेतन भुगतान हेतु स्थायी व्यवस्था कर निर्धारित तिथि पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

अन्य विभागों की भांति नगरीय निकाय कर्मचारियों को शीघ्र ओल्ड पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।

छठवां एवं सातवां वेतनमान एरियर्स राशि के भुगतान की स्वीकृति दी जाए।

कर्मचारियों को ₹6 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की जाए।

नवीन सेटअप स्वीकृत कर पदोन्नति का लाभ दिया जाए तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर, लाइनमैन, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट, सफाई दरोगा, सफाई कामगार एवं प्लंबर के लिए पदोन्नति चैनल निर्धारित किया जाए।

केन्द्रीय कर्मचारियों के समान वेतनमान का लाभ उसी तिथि से नगरीय निकाय कर्मचारियों को दिया जाए।

नगरीय निकाय पेंशनरों को शासकीय सेवकों के समान पेंशन एवं डीए का लाभ प्रदान किया जाए। एनसीसी में कार्यरत स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कमाण्डो एवं ड्राइवरों को हटाने या स्थानांतरण के निर्देश बंद किए जाएं, अन्यथा आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। नगरीय निकाय कर्मचारियों की बायोमेट्रिक/ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को निरस्त किया जाए। उपस्थिति इस अवसर पर नगर निगम भिलाई के अध्यक्ष मोहंती, प्रदेश उपाध्यक्ष रामवृक्ष यादव, नगर निगम दुर्ग के कार्यवाहक अध्यक्ष ईश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष शशि यादव, सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष धर्म नागेश, रवि सोनी, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश विश्वकर्मा, जिला मंत्री हरिशंकर चतुर्वेदी, वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष नलनिश मिश्रा, निर्माणी संघ अध्यक्ष देवेन्द्र चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कंप्यूटर ऑपरेटर, प्लेसमेंट एवं एमसीसी कर्मचारी उपस्थित रहे

साथ ही सत्यनारायण शर्मा, पुरुषोत्तम साहू, दामिनी सुमन गुप्ता, पूजा ताम्रकार, विजय राजपूत, सानू कोठारी, लता वर्मा, गंगाधर ठाकरे, अनिल करिहार एवं गुमान निर्मलकर भी मौजूद थे। 

Deepak

Related Articles

Back to top button