भिलाई से जुड़ी अहम समस्याओं पर राज्यपाल से मिले अतुल पर्वत, रिटेंशन मुद्दे पर हुई सार्थक चर्चा
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

छत्तीसगढ़ आज रायपुर स्थित लोकभवन में भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नेता श्री अतुल पर्वत ने राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान श्री अतुल पर्वत ने भिलाई से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित किया। विशेष रूप से भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों से संबंधित रिटेंशन की समस्या और इससे प्रभावित 1500 से अधिक परिवारों की कठिनाइयों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने पूरे विषय से राज्यपाल को अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। इस पर राज्यपाल रमेन डेका ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि वे इस गंभीर विषय पर उद्योग मंत्री, इस्पात मंत्री एवं भिलाई इस्पात संयंत्र के महाप्रबंधक से चर्चा करेंगे, ताकि प्रभावित कर्मचारियों और उनके परिवारों को राहत मिल सके।
Subscribe to my channel


