चंदवा में भाजपा का मतदाता पुनरीक्षण कैंप, विधायक हरिओम वर्मा ने युवाओं को वितरित किए फॉर्म-6
दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। कासगंज न्यूज़ 20 भारत

कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा मण्डल के गांव चंदवा में बूथ क्रमांक 38 एवं 39 पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने युवा मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण हेतु फॉर्म-6 वितरित किए। कैंप के दौरान उपस्थित ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और मजबूत लोकतंत्र के लिए उनका मतदाता बनना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने गांव के सभी युवाओं से अपील की कि वे अपना फॉर्म भरकर संबंधित बीएलओ के पास अनिवार्य रूप से जमा करें। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित करना एक बड़ी चुनौती थी, जिसे योगी सरकार ने स्वीकार करते हुए माफियाओं के समूल नाश का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए न्याय और सुशासन की मिसाल कायम कर रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बबलू बघेल, धीर सिंह राठौर, अमित राठौर, जंट सिंह, अमीर सिंह, प्रेमपाल कश्यप, ग्राम प्रधान सत्येंद्र बघेल, न्यौली प्रधान हरवेश राजपूत, हसनपुर प्रधान भोजराज राजपूत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


