ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिला कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, ध्वजारोहण के साथ गूंजे देशभक्ति के नारे

दीपक कुमार ब्यूरो चीफ दुर्ग। न्यूज़ 20 भारत

भिलाई/सुपेला। भाजपा जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वैशाली नगर विधानसभा के विधायक श्री रिंकेश सेन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती स्वीटी कौशिक एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष श्री सौरभ जायसवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गान के पाठ के साथ राष्ट्रपति ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में राष्ट्रभक्ति का उत्साह देखने को मिला। विधायक श्री रिंकेश सेन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देश आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल संविधान के नाम पर दिखावा करते हैं, जबकि वास्तविक राष्ट्र निर्माण का कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया जा रहा है भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने और 2047 के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत आने वाले समय में विश्व गुरु के रूप में स्थापित होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की नींव युवा शक्ति और मातृ शक्ति पर टिकी है, जिनकी सक्रिय सहभागिता से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा, भाजयुमो सहित विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।

Deepak

Related Articles

Back to top button