ब्रेकिंग न्यूज़

पेट्रोल-डीजल और गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, रिसाली में जोरदार प्रदर्शन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

रिसाली। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी गैस की बढ़ती कीमतों तथा प्रदेशभर में पेट्रोलियम संकट के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6 रिसाली द्वारा दशहरा मैदान स्थित पेट्रोल पंप के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए ईंधन की कीमतों में कमी और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने की मांग उठाई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि जनता घंटों लाइन में खड़ी रहने को मजबूर है, महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार के पास समाधान नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों और कमजोर प्रबंधन का खामियाजा आम नागरिक, किसान, व्यापारी और युवा भुगत रहे हैं। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कुमार पटेल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों का सीधा असर परिवहन व्यवस्था, घरेलू बजट और रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। महापौर श्रीमती शशि सिन्हा एवं सभापति श्री केशव बंछोर ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पेट्रोल एवं डीजल की मूल्य वृद्धि पर कड़ी आपत्ति जताई। कार्यक्रम में पूर्व गृहमंत्री माननीय श्री ताम्रध्वज साहू, महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति श्री केशव बंछोर, राजेंद्र रजक, राजेश साहू, मोनेश बंछोर, मोहन लाल साहू, सी.पी. देशलहरे, प्रदीप चटर्जी, राजेन्द्र बंछोर, रंगदास मानिकपुरी, पेनुक नेताम, सेम्वल समद, पंकज सिंह, अर्जुन शांडिल्य, शिशिर साहू, विनय गजपाल, संतू दास मानिकपुरी, राजू साहू, अभिषेक अग्रवाल, मोह. निजाम, चंद्रकांत कोरे, संगीता सिंह, विनोद गुप्ता, शमशेर भारती, नेतराम बारले, केशव राम, राजकुमार देशमुख, किरण नायडू, अभिषेक सिंह, सनीर साहू, चंद्रभान ठाकुर, रेखा देवी, ममता यादव, हेमिन चतुर्देवी, दिनेश बेंजामिन, केकती देशमुख, दीपक टंडन, लोकुमल होतवानी, जगतपति राय, शबनम बेगम, प्रह्लाद सागर, भिखम यादव, दुधे राम जंघेल, अशोक सिन्हा, शंकर महापात्र, मायारानी, शंकर प्रसाद, तरुण सोना, लोकेश, नरेश, गौरव महानद, रवि बाघ, दामोदर, बबिता मानिकपुरी, जमुना धनकर, कांति बाई डहरे, चंद्रमुखी डहरिया, बिरेन्द्र पाल, राहुल सिंह, रमण बरहरे, अमृत पाल टीटू सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button