ब्रेकिंग न्यूज़

मनरेगा मजदूरी भुगतान में तेजी, दुर्ग जिले के श्रमिकों के खातों में पहुंचे 23.39 करोड़ रुपये

अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

दुर्ग। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत दुर्ग जिले में लंबित मजदूरी भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाई गई है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि जिले में कुल 23 करोड़ 39 लाख 17 हजार रुपये की मजदूरी राशि एसएनए-स्पर्श प्रणाली के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रमिकों के खातों में राशि सफलतापूर्वक जमा हो चुकी है, जबकि शेष भुगतान प्रक्रिया लगातार जारी है। जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग में 8 करोड़ 64 लाख 68 हजार रुपये, जनपद पंचायत धमधा में 6 करोड़ 34 लाख 53 हजार रुपये तथा जनपद पंचायत पाटन में 6 करोड़ 25 लाख 67 हजार रुपये की मजदूरी राशि श्रमिकों के खातों में जमा की गई है। वहीं अन्य क्रियान्वयन एजेंसियों के माध्यम से 2 करोड़ 14 लाख 29 हजार रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि मनरेगा श्रमिकों को समय पर मजदूरी भुगतान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आधार सीडिंग, बैंकिंग त्रुटियों एवं तकनीकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर श्रमिकों को भुगतान संबंधी जानकारी समय पर उपलब्ध कराने और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button