ब्रेकिंग न्यूज़

राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर सुपेला में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई/सुपेला। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के 34वें बलिदान दिवस पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसा नगर सुपेला के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 17 स्थित नेहरू भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला के अध्यक्ष नरसिंह नाथ एवं पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी सहित उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर नरसिंह नाथ ने राजीव गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने कंप्यूटर और आईटी क्रांति के माध्यम से देश को नई दिशा दी तथा 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को सशक्त बनाया। पूर्व महापौर सुश्री नीता लोधी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के सच्चे शिल्पकार थे, जिन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से सत्ता का विकेंद्रीकरण कर महिलाओं एवं अंतिम व्यक्ति को मजबूत बनाने का कार्य किया। वहीं लालचंद वर्मा ने कहा कि राजीव गांधी की शांति, सद्भावना और विकास की सोच आज भी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजमोहन सिंह, सुश्री नीता लोधी, नरसिंह नाथ, लालचंद वर्मा, मो. रफीक खान, विनोद यादव, राजेंद्र महिलांग, वासु पांडे, चंद्रशेखर गवई, अली हुसैन सिद्दीकी, दुर्गेश ताम्रकार, मो. शोएब खान, समरवीर सिंह, इस्माइल खान, हीरा शंकर साहू, नरेंद्र पीपरोल, जितेश बंजारे, आजाद अंसारी, राजेश्वर प्रसाद, जानकी देवी, अनुसुइया मरकाम, पिंकी वर्मा, जागेश्वरी साहू, कीर्ति सिंह, अंजलि भवते, इसराइल कुरैशी, रवि भवते, दिनेश वासनिक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं शपथ नरसिंह नाथ ने तथा आभार प्रदर्शन इस्माइल खान ने किया।

Related Articles

Back to top button