ब्रेकिंग न्यूज़

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रिसाली में कांग्रेस का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की दिलाई गई शपथ

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

रिसाली/दुर्ग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक 6 रिसाली द्वारा जोहर चौक, रिसाली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके योगदान को स्मरण किया। इस दौरान वक्ताओं ने आधुनिक भारत के निर्माण, तकनीकी विकास और युवाओं को सशक्त बनाने में राजीव गांधी की भूमिका को याद किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्र. 6 रिसाली के अध्यक्ष दिनेश पटेल ने उपस्थित लोगों को आतंकवाद के विरोध में शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता एवं शांति बनाए रखने के लिए सभी को आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ा होना चाहिए। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, राजेंद्र रजक, सनीर साहू, राजेश साहू, नोहर सिंह गजेंद्र, रेखा देवी, चुम्मन देशमुख, डोमन प्रसाद यादव, जितेंद्र चंद्राकर, पंकज सिंह, किरण नायडू, पेनुक नेताम, गुलाब दास मानिकपुरी, राजकुमार देशमुख, जमुना ठाकुर, वादिका साहू, नंदकिशोर गुप्ता, आ. एस. चंद्राकर, सरिता पांडे, हरिश्चंद्र देशमुख, केशव राम चंद्राकर, अशोक कुमार सिन्हा, शरद चंद्र ताम्रकार, चंद्रभान सिंह ठाकुर, अभिषेक अग्रवाल, सीपी देशलहरे, भीखम यादव, अब्दुल गफ्फार, श्याम वर्मा, मोनेश बंछोर, अमृत पाल सिंह टीटू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button