ब्रेकिंग न्यूज़

गन्ना किसानों के बकाया भुगतान और यूरिया संकट को लेकर भाजपा नेता ने सौंपा मांगपत्र प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी से मिले मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

महेंद्र सिंह कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल के मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी के जनपद आगमन पर उनसे भेंट कर दो सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।मांग पत्र में उन्होंने जिले के गन्ना किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को मिल प्रबंधन द्वारा जल्द से जल्द कराए जाने की मांग उठाई। इसके साथ ही गन्ना फसल के लिए किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। मनोज चौहान ने कहा कि वर्तमान में जिले में यूरिया वितरण में असमानता देखने को मिल रही है। जिन किसानों के पास 5 बीघा भूमि है उन्हें भी 2 पैकेट यूरिया दिया जा रहा है, जबकि 50 बीघा भूमि वाले किसानों को भी केवल 2 पैकेट ही मिल रहे हैं। इससे बड़े किसानों को अपनी गन्ना फसल बचाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों को उनके कृषि रकबे के अनुसार यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि गन्ना उत्पादन प्रभावित न हो और किसानों को राहत मिल सके।

Related Articles

Back to top button