जरूरतमंद विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता, इंद्रजीत सिंह छोटू ने वितरित किए चेक सर्व समाज कल्याण समिति एवं यूथ सिख सेवा समिति की पहल से बच्चों की पढ़ाई को मिला सहारा
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई एवं यूथ सिख सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू द्वारा जरूरतमंद एवं असहाय विद्यार्थियों की शिक्षा सहायता के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। समितियों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील पहल करते हुए विभिन्न जरूरतमंद परिवारों को चेक वितरित किए गए। समिति द्वारा विशेष रूप से ऐसे परिवारों को सहायता दी जा रही है, जो आर्थिक तंगी, अस्वस्थता एवं पारिवारिक संकटों से जूझ रहे हैं। वहीं जिन बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है और आर्थिक अभाव के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित होने की स्थिति बन गई है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। इसी क्रम में समिति द्वारा विभिन्न जरूरतमंद परिवारों को बच्चों की शिक्षा जारी रखने हेतु क्रमशः ₹11,800, ₹7,000, ₹8,000, ₹4,000 एवं ₹10,000 की सहायता राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और किसी भी बच्चे की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण रुकनी नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि समितियां आगे भी जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


