पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का सफल समापन भाजपा कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा और राष्ट्र निर्माण का मिला मार्गदर्शन
अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग का समापन उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, पार्टी की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित एवं अंत्योदय की भावना से कार्य करने वाला संगठन है। कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव और पार्टी की विचारधारा को लेकर समाज के बीच कार्य करता है तथा प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य संगठन की रीति-नीति को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाना है। प्रशिक्षण वर्ग में यशवंत जैन, डोमन लाल कोसेवाडा, सरस्वती बंजारे एवं इंद्रजीत सिंह गोल्डी सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, गोपाल कृष्ण वर्मा, पूनम शुक्ला, चंद्रकांता मांडले, चन्ना केशवलू, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, मंत्री विनोद सिंह, रश्मि सिंह, भारती साहू, मनोज तिवारी, पारस जंघेल, कुबेर शर्मा, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंह, कार्यालय सह प्रभारी राजेंद्र सिंह, तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, प्रवक्ता प्रेम लाल साहू, विजय सिंह, सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, रिंकू साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, दीप पटेल, आईटी सेल बॉबी चौहान, सुभाष शर्मा, मो. जाकिर हुसैन, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष तुलसी राम ध्रुव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दिनेश देवांगन, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष खगेश केसरिया, एनजीओ प्रकोष्ठ संयोजक के. रूद्रमूर्ति सहित अनेक कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।
Subscribe to my channel


