ब्रेकिंग न्यूज़

11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत ग्रामीण बोले- बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा

महेंद्र सिंह/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

महेंद्र सिंह/कासगंज न्यौली। चंदवा गांव निवासी रायसिंह पुत्र कल्याण सिंह की 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रायसिंह खेत से ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान हसनपुर और नगला भम्भा के बीच ट्रैक्टर के पीछे लगी खेत (लेवलिंग) मशीन लेकर नीचे से गुजर रहे थे इस दौरान विद्युत लाइन से छू गई, जिससे उसमें करंट दौड़ गया और रायसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। ग्राम प्रधान सत्येंद्र बघेल ने बताया कि विद्युत लाइन काफी नीचे होने की शिकायत कई बार विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलते ही विधायक हरिओम वर्मा मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा इस हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button