खुर्सीपार मंडल की डीएलपी कार्यशाला संपन्न, संगठन सशक्तिकरण पर दिया गया जोर
अनिता मिश्रा/ दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। खुर्सीपार मंडल की डीएलपी (DLP) कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य (ओबीसी मोर्चा) कन्हैया सोनी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कार्यशाला संगठन को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली से जोड़ने का प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल, संगठन मंडल प्रभारी प्रवीण पांडे, कार्यक्रम संयोजक प्रदीप चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता बुधन ठाकुर तथा मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहे। कार्यशाला में संगठन की कार्ययोजना, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, मंडल पदाधिकारी, पार्षद, छाया पार्षद तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


