भाजपा बृज क्षेत्र के नवनियुक्त अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का नगरिया में भव्य स्वागत मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में हुआ स्वागत समारोह
महेंद्र सिंह/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

महेंद्र सिंह कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी बृज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी के प्रथम जनपद आगमन पर नगरिया मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में मानपुर नगरिया में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर एवं बैंड-बाजों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्वागत कार्यक्रम में दिनेशचंद्र गुप्ता, अभय प्रताप सोलंकी, राजकुमार कश्यप, शंकरपाल प्रधान, ब्रह्मानंद सोलंकी, मनोज राघव, देवेन्द्र बघेल, अतर सिंह बघेल, रवि दिवाकर, देवेन्द्र पचौरी, रामू सोलंकी, बबलू बघेल, सौरभ मौर्य, विपिन चौहान, बॉबी सोलंकी, मुनेन्द्र राघव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
Subscribe to my channel


