ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ जिला भिलाई की नई टीम घोषित, प्रमुख पदों पर अहम नियुक्तियां सूर्यकांत पाण्डेय समेत पांच बने सह संयोजक, मीडिया और आईटी टीम का भी गठन

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला भिलाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशन, प्रदेश संयोजक कांतिलाल जैन के मार्गदर्शन तथा जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती एवं जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन की सहमति से जिला संयोजक विनोद उपाध्याय द्वारा की गई।नई कार्यकारिणी में सूर्यकांत पाण्डेय, अंबिका द्विवेदी, श्रीमती नीता चौरसिया, अरुण नायर और डॉ. अनु राणा को सह संयोजक बनाया गया है। वहीं डाकेश्वर परगनिहा और रजनीकांत अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया और तकनीकी प्रकोष्ठ में गुरुनाम सिंह को जिला मीडिया प्रभारी, कृष्ण कुमार सिंह को जिला आईटी सेल प्रभारी तथा मृत्युंजय द्विवेदी को जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा राकेश ओझा को सह सोशल मीडिया प्रभारी, रिकी अग्रवाल को सह मीडिया प्रभारी और बिमलेश्वर पांडे को आईटी सेल सह प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। संगठनात्मक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए गोविन्द वर्मा को कार्यालय प्रभारी तथा महेश वर्मा को कार्यालय सह प्रभारी बनाया गया है। जिला कार्यसमिति सदस्य एवं मंडल संयोजक के रूप में भी अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिला संयोजक विनोद उपाध्याय ने कहा कि नई टीम शिक्षा के क्षेत्र में संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाने, संवाद बढ़ाने और जनजागरण का कार्य करेगी। वहीं जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button