ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा युवा नेता मनीष पाण्डेय ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन अमरनाथ यात्रा पूरी कर भिलाई व छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की मांगी कामना

अनिता मिश्रा/दीपक कुमार। विशेष संवादाता

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता एवं श्रीराम जन्मोत्सव समिति युवा विंग, भिलाई के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने 10 श्रद्धालुओं के दल के साथ पवित्र अमरनाथ यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण कर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। लगभग दो दिनों तक चली 36 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद उन्होंने पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर भिलाई सहित समस्त छत्तीसगढ़वासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मनीष पाण्डेय ने बताया कि अमरनाथ यात्रा आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम है। कठिन चढ़ाई और चुनौतीपूर्ण मार्ग के बावजूद बाबा बर्फानी के दर्शन का अनुभव अविस्मरणीय रहा। यात्रा के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात हुई और भगवान शिव के प्रति सभी में अटूट श्रद्धा और उत्साह देखने को मिला। उन्होंने यात्रा के दौरान भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ एवं प्रशासन द्वारा किए गए सुरक्षा और सुविधा संबंधी प्रबंधों की सराहना करते हुए कहा कि पूरे यात्रा मार्ग में चिकित्सा, विश्राम, भोजन एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुव्यवस्थित रहीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बाबा बर्फानी की कृपा से यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और आत्मविश्वास का भी संदेश देती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा करने की अपील की।

Related Articles

Back to top button